पौड़ी गढ़वाल : राज्यपाल पहुंचे पौड़ी मुख्यालय स्थानीय लोगों से मिलने का किया अनुरोध.

Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह बुधवार को अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद मुख्यालय पौड़ी गढ़वाल पहुंचे। महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह जनपद पौड़ी में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सार्वजनिक अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों, एन.जी.ओ.स्वयं सहायता समूहों के साथ से मुलाकात कर बैठक की।
महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह अधिकारियों के साथ-साथ अधिकाधिक आम जनमानस से मिलकर उनकी समस्याओं को जानना चाहते हैं, ताकि उनकी बेहतरी के लिए यथासंभव प्रयास किए जा सके। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दौरे पर जाने से पहले कहा कि यद्यपि वह पहले भी उत्तराखंड के बनबसा में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में बटालियन को कमांड कर चुके हैं, लेकिन उत्तराखंड को और बेहतर तरीके से जानने के लिए राज्य के प्रत्येक जनपद का भ्रमण करना चाहते हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अनुरोध किया है कि स्थानीय लोग उनसे मिले। राज्यपाल आम जनमानस से मिलने के लिए उत्सुक तथा उत्साहित हैं। वे धरातल पर जनता की स्थिति को जानना चाहते हैं। यदि कोई नागरिक राज्यपाल से इस कार्यक्रम के दौरान ना मिल पाए, तो वह बाद में भी राज्यपाल से संपर्क स्थापित कर सकता है। लोग राज्यपाल से राजभवन देहरादून में भी मिल सकते हैं या पत्र लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उनका एक-एक क्षण उत्तराखंड की सेवा के लिए समर्पित है। गौरतलब है कि यद्यपि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हवाई दौरे के माध्यम से हाल ही में राज्य में आई आपदा का जायजा लिया था, परंतु वह जनपदीय कार्यक्रम के तहत धरातल स्तरीय स्थिति का आकलन करेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल गुरमीत सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य हित में आवश्यक सुझाव देंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आपदा की हजारों फोटो देखने से बेहतर है कि धरातल स्तर पर वास्तविक स्थिति को जाना जाए, अतः यह दौरा महत्वपूर्ण है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह एक सैन्य अधिकारी होने के कारण अधिक से अधिक जनमानस से जुड़ना पसंद करते हैं। वह उत्तराखंड के आम जनमानस से मिलकर उनकी समस्याओं, चुनौतियों, आकांक्षाओं तथा अपेक्षाओं को जानना चाहते हैं। वे राज्य के प्रत्येक नागरिक से आत्मीय संबंध बनाना चाहते हैं।,,

और पढ़े  दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *