पौड़ी : अधिकारी पोलिंग बूथों पर गंभीरता से कार्य करे – जिलाधिकारी

Spread the love

जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज वर्चुअल माध्यम से एनआईसी कक्ष पौड़ी में विधानसभा चुनाव के तहत माइक्रो ऑब्जर्वरों के साथ बैठक की। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों निर्देशित किया कि पोलिंग बूथों पर गंभीरता से कार्य करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन बूथों में मतदान के दौरान समस्या उत्पन्न, ईवीएम मशीन खराब, पीठासीन अधिकारी की गलती सहित अन्य की रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के समय विवाद हो जाता है तो उसका संक्षिप्त विवरण भी देना सुनिश्चित करें। जिससे विवाद का कारण पता चल सकेगा। कहा कि जनपद के 947 बूथों के 50 प्रतिशत बूथों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आयोजित वर्चुअल बैठक में संबंधित माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्देशित किया कि मतदान स्थलों में कोविड-19 गाइडलाइन का विशेष ध्यान दें। कहा कि बूथ स्थलों में मतदाताओं को सामाजिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर नियमित रूप से उपयोग करने को कहें तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। कहा कि मतदाताओं द्वारा मतदान के समय गोपनीयता भंग ना हो उसका भी विशेष ध्यान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली में मतदाताओं का नाम पीठासीन अधिकारी द्वारा चौक किया जाएगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर बूथों में मतदाताओं का नाम मतदान पंजिका में दर्ज करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया की समय-समय पर रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें तथा समापन पर पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नगर पालिका ईओ प्रदीप बिष्ट, पालिका सीओ शिवा गौड़ीयाल सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़े  देहरादून- सहस्त्रधारा क्षेत्र में हादसा, गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव किया बरामद

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *