“धाकड़ धामी” – खूब वायरल हो रहा सोशल मीडिया पर ‘धाकड़ धामी’ एनिमेटेड वीडियो..

आगामी विधानसभा चुनाव में 31 जनवरी तक रैलियों, यात्राओं और भीड़ जुटाने पर रोक लग जाने के बाद इंटरनेट मीडिया राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रचार-प्रसार का मंच बन गया है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन फिल्म पुष्पा का असर चुनाव अभियान पर भी दिखने लगा है।
फिल्म के किरदार पुष्पा के आधार पर ही सीएम धामी का ‘धाकड़ धामी’ का एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धामी को पुष्पा फिल्म के नायक की तरह गाने श्रीवल्ली पर थिरकते दिखाया गया है। पुष्पा की जगह ‘पुष्प’ लिखकर कमल का बटन दबाने की अपील की जा रही है।
ऐसे ही कई अन्य नेता व राजनीतिक दन के प्रत्याशी अपने एनिमेटेड वीडिया बना कर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। बीजेपी कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर अपने नेताओं के वीडियो साझा कर रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…