पौड़ी गढ़वाल : जिलाधिकारी पहुंचे अट्रासाउण्ड जांच शिविर का शुभारंभ करने ।

Spread the love

जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे के अथक प्रयास से आज चैथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का हंस फाउंडेशन सतपुली में अट्रासाउण्ड जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। पहला दिन में 15 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच कराये गये। अल्ट्रासाउंड शिविर के शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासी एवं गर्भवती महिलाओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधा को लेकर जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग, हंस फाउंडेशन के सहयोग से चैथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल सतपुली में अल्ट्रासाउंड जांच शुभारंभ की गई है। चिन्हित सभी गर्भवती महिलाओं को आशा स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग एवं सुगम सुविधा उपलब्ध कराते हुए, अल्ट्रासाउंड कराने के बाद घरों तक पहुंचाये जा रहे है। कहा कि इसी तरह अन्य ब्लाॅकों की दुर्गम क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को भी एमओआईसी के माध्यम से सुविधा मुहैया कराई जायेगी।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे CM धामी, कहा- युद्धग्रस्त विश्व में शांति का मार्ग है योग
  • Related Posts

    हल्द्वानी- सक्षम महिला समर्थ भारत का सफल आयोजन।।

    Spread the love

    Spread the love  आज दिनांक 17 मार्च 2026 को तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम “सक्षम महिला समर्थ भारत” का आयोजन किया…


    Spread the love

    पौड़ी- जनपद पौड़ी में चार स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, नदी उफान, भूस्खलन, बस हादसा और आग की घटनाओं पर परखा गया सिस्टम

    Spread the love

    Spread the love    आज मंगलवार को जनपद पौड़ी के चार अलग-अलग स्थानों पर आपदा मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान बस दुर्घटना, नदी का जलस्तर बढ़ने, जंगल में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *