पौड़ी गढ़वाल : जिलाधिकारी पौड़ी में बादल फटने के घटना स्थल का जायजा लिया।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज बीते रविवार को श्रीनगर-पौड़ी मोटर मार्ग (एनएच-119) ग्राम बैग्वाडी (आमसेरा तोक), पट्टी नदलस्यूं, तहसील पौड़ी में बादल फटने के घटना स्थल का जायजा लिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि बादल फटने से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को जल्द सुचारू किया जाय तथा जमा मलबे को शीघ्र ही हटाकर पानी के स्रोत को भी सुचारू करना सुनिश्चित करें। ताकि आसपास के घरों को जमा मलबे से कोई दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने आमसेरा तोक में पहुंचकर बादल फटने वाले स्थल का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त गोशाला, पेयजल लाइन, बैग्वाडी गांव का पैदल मार्ग, पानी का स्रोत, खेत आदि को तत्काल ठीक कर सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने उपजिलाधिकारी पौड़ी को नुकसान के आंकलन करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है, उसका आंकलन कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देशे दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जा रही है। वहीं समस्त तहसील स्तर पर भी आपदा कंट्रोल रूम बनाये गए हैं, ताकि आपदा के समय तत्काल सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। कहा कि लेंड स्लाइड संवेदनशील सडकों पर जेसीबी उपलब्ध रहेंगी। कहा कि आपदा से बचाव के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं तथा कुछ अन्य उपकरण मंगाये भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत राहत शिविर की आवश्यता पड़ने पर पंचायत घर व विद्यालयों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। साथ ही हेलीकॉप्टर से खोज बचाव की आवश्यकता पड़ने पर अस्थाई हेलीपेड के लिए भी स्थान चिन्ह्ति किये जा रहे हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर किया सार्वजनिक अवकाश घोषित,पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, CM ने किया ऐलान
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…