पीएम मोदी इन हल्द्वानी : – प्रधानमंत्री ने किया कुमाऊनी भाषा में सभी का अभिवादन, हल्द्वानी शहर बना छावनी चप्पे-चप्पे की निगहबानी ।।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हल्द्वानी पहुंचे हैं। उन्होंने यहां 17547 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए आसमान से लेकर जमीन तक सुरक्षा की निगहबानी की जा रही है। जनसभा स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मंच सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए एसपीजी के 50 कमांडो ने मोर्चा संभाला है।

छतों और घरों पर पुलिस का पहरा
डीजीपी अशोक कुमार की देखरेख में प्रधानमंत्री जनसभा के लिए 13 पुलिस अधीक्षक, 10 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी, 58 निरीक्षक, 278 उपनिरीक्षक, 25 महिला उपनिरीक्षक, 35 हेड कांस्टेबल, 800 सिपाही, 30 महिला सिपाही, ट्रैफिक के 30 सिपाही, आठ कंपनी दो प्लाटून पीएसी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है। सड़कों पर सिर्फ फोर्स की फोर्स नजर आ रही है। मैदान के इर्द गिर्द छतों और घरों पर पुलिस का पहरा लगाया गया है।

छतों पर अत्याधुनिक असलहों और दूरबीन से लैस जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीआईपी एमबी इंटर कालेज गेट के सामने से प्रवेश करेंगे। कुल्यालपुरा तिराहा से एमबी इंटर कालेज की तरफ जाने वाले मार्ग को वीवीआईपी बनाया गया है। आम जनता इस मार्ग से प्रवेश नहीं करेगी। आम लोग डिग्री कालेज के बगल के रास्ते से प्रवेश करेंगे।

पुलिस ने एमबी इंटर कालेज के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों को बंद कर उन पर सफेद पर्दा लगा दिया है। इसी प्रकार एयरोड्रम रोड पर दुकानें बंद करा दी गई हैं। इन दुकानों पर भी पर्दा लगाया गया है।
सोशल मीडिया पर नजर
पुलिस तीन दिनों से सोशल मीडिया की भी निगरानी कर रही है। किसी की टिप्पणी देखने के बाद पुलिस तत्काल उसे पूछताछ के लिए बुला रही है।

और पढ़े  पुलिस ने 3.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *