नैनीताल / रामनगर : सरकारी अस्पताल में चल रहे ब्लड बैंक का नहीं है कोई लाइसेंस।।

Spread the love

रामनगर के सरकारी अस्पताल में संचालित हो रहा ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के चल रहा है। नवंबर महीने से ब्लड बैंक में कोई मेडिकल ऑफिसर नहीं है और बिना मेडिकल ऑफिसर के साइन ब्लड लिया और दिया जा रहा है। इसका पता तब चला जब देहरादून से ब्लड बैंक का निरीक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रामनगर पहुंची।ब्लड ट्रांसफिजन सर्विस उत्तराखंड के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. प्रदीप हटवाल अपनी टीम के साथ शनिवार को रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। टीम ने ब्लड बैंक के दस्तावेज खंगाले, जिसमें पता चला कि ब्लड बैंक बिना लाइसेंस से चल रहा है और नवंबर से ब्लड बैंक में कोई भी मेडिकल ऑफिसर तैनात नहीं है। बिना मेडिकल ऑफिसर के साइन से ही ब्लड लिया और दिया जा रहा है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। डॉ. प्रदीप हटवाल ने बताया कि रामनगर के सरकारी अस्पताल को ब्लड बैंक का लाइसेंस दो साल पहले मिल गया था लेकिन तब अस्पताल पीपीपी मोड पर नहीं था। अब अस्पताल को पीपीपी मोड के तहत मैसर्स शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट संचालित कर रही है। नियम के तहत सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक के लाइसेंस को पहले सरेंडर करना था और बाद में मैसर्स शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट को दोबारा लाइसेंस के लिए आवेदन करना था। पता चला कि आवेदन तो किया गया लेकिन अब तक लाइसेंस नहीं लिया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. चंद्रा पंत ने बताया कि इस मामले की जानकारी पीपीपी मोड के संचालक से ली जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *