नैनीताल : DSA पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार में लगी आग।

Spread the love

DSA पार्किंग नैनीताल मे एक वाहन मे आग लगने की सूचना पर प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व मे फायर यूनिट घटना स्थल पर पहुंची तो देखा की एक स्विफ्ट कार संख्या UP-30P3666 जिसके शीशे बंद थे और वाहन से धुआँ एवं जलने की बदबू आ रही थी। काफ़ी खोजबीन करने के बाद जब वाहन स्वामी का पता नहीं चला तो पार्किंग प्रबंधक एवम मीडिया तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति मे यूनिट कर्मचारियों द्वारा उक्त वाहन के दरवाजे की तरफ के छोटे शीशे को तोड़कर दरवाजा खोला तो देखा की वाहन की फ्रंट सीट के पिछले हिस्से से धुँवा आ रहा था आग लगने का कारण सीट बैग मे रखे मोबाइल पावर बैंक मे ओवरहीट होना पाया गया।
फायर यूनिट कर्मचारियों द्वारा शीघ्र ही वाहन के सभी दरवाजे खोलकर जला हुआ सामान बाहर फेंककर आग बुझाई गयी | जिससे वाहन को सुरक्षित बचा लिया गया अन्यथा उक्त वाहन सहित पार्किंग मे खड़े कई वाहनों मे भीषण अग्निकांड होने से इंकार नही किया जा सकता था।
वाहन में रखे परिचय पत्र के आधार एवम मो0न0 के आधार पर वाहन स्वामी के मोबइल नंबर पर कॉल कर सम्बंधित को घटना स्थल पर बुलाया वाहन को सुरक्षित बचाने के लिए वाहन स्वामी द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

*फायर सर्विस यूनिट टीम में*
01-Fsso-चन्दन राम आर्य |
02-LFM-जवाहर सिंह,
03-Dvr-भोपाल सिंह, उमेश कुमार,
04-Fm-कुलदीप कुमार


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- 2 स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *