उत्तराखंड : नवंबर में होगी राज्य में मोदी की रैली

नैनीताल/रामनगर
भाजपा ने विधानसभा चुनाव का रोडमैप तैयार कर लिया है। पन्ना प्रमुखों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री की प्रदेश में रैली नवंबर में होगी। कैबिनेट मंत्री से लेकर सांसदों तक को 60 प्लस का लक्ष्य दिया गया है।

भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रेस वार्ता में बताया कि चिंतन शिविर में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। हमने कितना कार्य किया है, जनता का कितना विश्वास हम पर है, इन विषयों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ हम जनता के सामने जाएंगे। उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम तय किए गए है। 70 पूर्णकालिक विस्तारक अब 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। वे जनता के समक्ष सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे।

रामनगर। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई में 70 विधानसभा क्षेत्रों और 252 मंडलों में सभी मंत्री, विधायक, पदाधिकारी भ्रमण करेंगे और समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे। इसी महीने बूथ समिति का चयन, चुनाव की रचना के लिए संयोजक नियुक्त किए जाएंगे। पांच जुलाई को देहरादून में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जिला और मंडल की कार्यसमिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
अगस्त में विस्तारक योजना शुरू होगी जिसमें 70 विधानसभाओं क्षेत्रों में विस्तारक नियुक्त होंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और संयोजक भी नियुक्त किए जाएंगे। सितंबर में शक्ति केंद्रों के सम्मेलन, बूथ समिति की बैठक, वार्ड, ब्लॉक स्तर तक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इस माह होने वाले सामाजिक संपर्क अभियान में सांसद, विधायक और पदाधिकारी भाग लेंगे। अक्तूबर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से मुलाकात के कार्यक्रम होंगे। नवंबर में पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ स्तर तक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। नवंबर में प्रधानमंत्री की रैली भी संभावित है। कई बड़े नेता रैली में आएंगे। दिसंबर में प्रदेश भर में यात्राएं शुरू होंगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…