उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 194 नए संक्रमित, 1 की मौत, 237 हुए ठीक..

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 194 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा आज 237 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 24104 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 29, बागेश्वर में तीन, चमोली में दो, चंपावत में चार, देहरादून में 73, हरिद्वार में 13, नैनीताल में 28, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में आठ, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 933 हो गई है। इनमें से तीन लाख 24 हजार 766 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2245 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7095 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…