धामी 2.0 : अब मंत्रिमंडल पर होगा मंथन, कौन होगा बाहर, कौन रहेगा अंदर, आज साफ हो सकती है स्थिति।

Spread the love

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट में इस बार पांच नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। तीन चेहरे तो तय हैं, क्योंकि तीन कुर्सियां खाली हैं। इसके साथ ही दो या अधिक चेहरों को संगठन बदल सकता है। दरअसल, धामी सरकार की कैबिनेट में मंत्री रहे यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और यतीश्वरानंद इस बार बाहर हैं।हरक व यशपाल कांग्रेस में जा चुके हैं और यतीश्वरानंद चुनाव हार गए हैं। लिहाजा, इन तीनों की जगह तीन नए चेहरे आ सकते हैं। दावेदारों में हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी के नाम शामिल हैं। कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। ऐसे में कुछ और नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती हैमाना जा रहा है कि संगठन ने मंत्रिमंडल का खाका भी तैयार कर लिया है। मंगलवार को धामी की दूसरी सरकार के नए मंत्रियों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद बुधवार को धामी और सभी मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसी प्रकार, नए विधानसभा अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- योगनगरी में होगी ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की दो दिवसीय बैठक, 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *