दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक दो को गिरफ्तार किया गया है। जांच के अनुसार, ये दोनों आरोपी वर्ष 2024 से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे। दोनों पति-पत्नी हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही पूछताछ
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस जासूसी नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के माध्यम से अन्य सहयोगियों और उनके ठिकानों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस पाकिस्तानी हैंडलर्स की पहचान और उनके मंसूबों को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संभावित संवेदनशील जानकारियों को सुरक्षित करने और भविष्य की जासूसी गतिविधियों को रोकने के लिए जांच जारी है।







