दिल्ली : जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी..

Spread the love

दिल्ली के उद्योग विहार स्थित एक जूता फैक्टरी और आसपास के इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्टरी मालिक के अनुसार रात में फैक्टरी में रुके छह कर्मचारियों का भी कुछ पता नहीं चल रहा है, वह लापता हैं।

आग इतनी भयावह थी कि दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि इस वक्त घटनास्थल पर दमकल की कुल 31 गाड़ियां मौजूद हैं। राहत की बात ये है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जो छह कर्मचारी लापता हैं उन्हें लेकर डर बना हुआ है।
दमकल विभाग के अनुसार उन्हें सुबह 8.22 बजे आग की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद कुछ और गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिसके बाद इनकी संख्या 31 हो चुकी है। इसके साथ ही दो कैट एंबुलेंस भी मौजूद हैं। आग बुझाने का काम अब भी जारी है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि करीब 5-6 लोग लापता हैं। मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं। आग पर अब भी(सुबह करीब 11 बजे) काबू नहीं पाया जा सका है। वर्तमान समय में घटनास्थल पर दमकल की 31 गाड़ियां मौके पर हैं।

और पढ़े  Rajya Sabha-: नाम वापसी की अंतिम तारीख आज, कितने उम्मीदवार निर्विरोध होंगे निर्वाचित? जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम- देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार, मानसून पर छाया अल नीनो का साया

    Spread the love

    Spread the loveतेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से…


    Spread the love

    Delhi- खतरे की नींव पर बसे डेरे, आखिर कितनी जिंदगियां दांव पर लगाएगा लापरवाह सिस्टम, बेसमैंट बने मुसीबत

    Spread the love

    Spread the loveतुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-1 स्थित पांच मंजिला इमारत में हुआ अग्निकांड केवल एक हादसा नहीं, बल्कि शहरी नियोजन और सुरक्षा मानकों में लगातार बरती जा रही लापरवाही…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *