टोक्यो ओलंपिक 2021 – 3 एथलीट कोरोना संक्रमित मिले खेल गांव में अब तक ।

Spread the love

टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना संकट के बादल और गहराते जा रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में दो और एथलीट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमण का अब तक का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी एक एथलीट कोरोना पॉजिटिव हो गया था। टोक्यो अधिकारियों ने कहा कि संक्रमित एथलीटों को  14 दिन के पृथकवास पर भेज दिया गया है। आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो सहित अन्य अधिकारियों ने मामले की पुष्टि की। आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा, ‘यदि मौजूदा हालात में परीक्षण पॉजिटिव आते हैं तो यह मानना चाहिए कि यह संभव है।’  बता दें कि ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे और उससे एक सप्ताह पहले ही खेल गांव को खोला गया। तोक्यो बे पर स्थित ओलंपिक खेल गांव में ओलंपिक के दौरान करीब 11,000 एथलीट और हजारों अन्य स्टाफ रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने इस हफ्ते के शुरू में कहा था कि जापान या गांव के अन्य निवासियों में खेल गांव में खिलाड़ियों से वायरस संक्रमण का खतरा न के बराबर है।

आयोजकों ने कहा कि एक जुलाई के बाद से शनिवार तक उनके अधिकार में आने वाले क्षेत्र में 45 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।  खेल गांव में अब तक केवल तीन मामले आए हैं और अधिकतर की पहचान टोक्यो 2020 के ‘ठेकेदारों’ और ‘खेलों से संबंधित कर्मियों’ की है। इस सूची में तीन एथलीट है, जो 14 जुलाई और 18 जुलाई को पॉजिटिव हुए, जबकि तीन सदस्य मीडिया के हैं। इन 45 में से 12 जापान के निवासी नहीं हैं।

और पढ़े  बंगाल की राजनीति- ममता बनर्जी TMC अध्यक्ष पद से हटाई गईं, अभिषेक निलंबित, ऋतब्रत ने बनाई नई कमेटी

Spread the love
  • Related Posts

    केतन की मां ने मांगी फांसी, अपनों ने भी छोड़ा साथ, चेतन को पाने की हसरत में सबकुछ हार गई सिया

    Spread the love

    Spread the loveपुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटी के लिए परिवार ने सपनों का घर बसाने की…


    Spread the love

    मन की बात: समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Spread the love

    Spread the love प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *