प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज 11 बजे होगी सर्वदलीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा..

मानसून सत्र 19 जुलाई यानी कल से शुरू होने जा रहा है। उससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से सभी दलों को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक में सत्ता पक्ष, विपक्ष से मानसून सत्र को सुचारू रुप से चलाने के लिए की अपील की जाएगी। संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की परंपरा है।

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संसद में 19 दिन कामकाज चलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह संसद का पहला सत्र होने जा रहा है। मानसून सत्र के इस बार हंगामेदार होने की आशंका है। विपक्षी पार्टियां भाजपा सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोविड कुप्रबंधन और वैक्सीन की किल्लत, विदेश नीति, राफेल डील समेत जैसे कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी की है।
इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही शुरू के दौरान कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा। जिन लोगों ने टीके की दोनों डोज नहीं ली है उन्हें संसद परिसर में प्रवेश से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।

और पढ़े  फ्रांस में 'बिस्मिल्लाह, से ले तेनब्र' नारे पर विवाद: मुस्लिम प्रवासियों पर बहस, आरोपों पर मैक्रों का पलटवार
  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्यप्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट

    भाजपा ने बुधवार को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने एक बयान में कहा…

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…