जवानों के बीच प्रधानमंत्री : राजोरी के नौशेरा पहुंचे पीएम मोदी, जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली, सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए राजोरी के नौशेरा पहुंच चुके हैं। यहां प्रधानमंत्री  तीन से चार घंटे तक रुक सकते हैं। वह जवानों के साथ दीवाली मनाने के बाद सेना के बड़े अधिकारियों के साथ राजोरी और नौशेरा सेक्टर में सैन्य तैयारियों का जायजा भी लेंगे। सुरक्षा को लेकर बैठक भी प्रस्तावित है। राजोरी-पुंछ सीमा क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से जारी ऑपरेशन के बीच पीएम के दौरे के चलते सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजोरी में ही अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था। 

राजोरी के नौशेरा में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।’


Spread the love
और पढ़े  गुरुग्राम में भीषण हादसा- कैंटर से टकराया कंटेनर, ड्राइवर जिंदा जला, कंकाल बन गया दीपू
  • Related Posts

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love

    टीएमसी को झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी के 15 साल के शासन को बताया अराजक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *