जम्मू-कश्मीर : बारामुला जिले के नूरबाग में लगी आग, कई घर खाक, इलाके में अफरा-तफरी

Spread the love

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले की नूरबाग स्थित बाल्मीकि कालोनी में वीरवार की देर शाम आग लग गई। एक घर में एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग ने कई घरों को चपेट में ले लिया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। दमकल विभाग की पांच व सेना की दो गाड़ियां आग को काबू पाने में जुटी रहीं।

रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत होने की वजह से आग को काबू पाने में परेशानी आ रही थी। पुलिस ने बताया कि कम से कम 20 घरों को आग की लपटों ने चपेट में ले लिया। 

आग बुझाने की कवायद देर तक चलती रही लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि इससे कितना आर्थिक नुकसान हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड, 22 से 30 जून तक परीक्षा
  • Related Posts

    ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत, अब बना विकास का गेटवे

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्वी भारत हमेशा पिछड़ा रहा। लेकिन आज यही क्षेत्र…


    Spread the love

    पाकिस्तान में फिर बमबारी: घायलों को अस्पताल ले जाते समय फिर हुआ रिमोट कंट्रोल से विस्फोट, 7 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार विस्फोटों ने एक बार फिर देश में बढ़ते आतंकवाद की गंभीर तस्वीर सामने रख…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *