मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री के साथ बातचीत शुरू, 2022 पर मंथन या कुछ और?.

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 जून) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि सीएम योगी यूपी भवन से पीएम आवास पहुंच चुके हैं और 10:45 बजे पीएम मोदी से उनकी बातचीत शुरू हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में यूपी के मिशन 2022 पर चर्चा हो सकती है। साथ ही, कैबिनेट विस्तार पर भी मुहर लग सकती है। दावा किया जा रहा है कि दो दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें जुलाई में एमएलसी बनाया जा सकता है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बाद 12:30 बजे सीएम योगी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भी बैठक करेंगे। 

गौरतलब है कि सीएम योगी ने गुरुवार (10 जून) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। साथ ही, संगठन और सरकार में बदलाव को लेकर लग रहे कयासों को विराम लगा दिया था। अहम बात यह है कि उत्तर प्रदेश में करीब एक महीने से योगी सरकार के खिलाफ पार्टी के भीतर से ही विरोध के सुर उभर रहे हैं। ऐसे में सीएम योगी का दिल्ली आना और पीएम मोदी से मुलाकात करना काफी अहम है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…