घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, पहली पत्नी समेत चार पर केस 

रुड़की में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में वकील की पहली पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से मंगलौर के टांडा भनेड़ा और हाल गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुरानी तहसील निवासी वकील राव उस्मान की बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी अंजुम और आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए थे। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली थी।

साथ ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मृतक के भाई लुकमान निवासी टांडा भनेड़ा की ओर से बृहस्पतिवार को तहरीर दी गई। इसमें वकील की पहली पत्नी गुलशन आरा समेत डॉ. साबिर रहमान और उसकी पत्नी मरियम निवासी, रुड़की, सैय्यद बिलाल उर्फ सैंकी पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि उक्त लोग उनके भाई से रंजिश रखते थे। पहले भी उक्त लोगों ने भाई के साथ मारपीट की थी। एसपी देहात ने बताया कि चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

और पढ़े  देहरादून: सुभाषनगर में हादसा, हुंडई कार के सर्विस सेंटर में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…