“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” – चौबट्टाखाल विधानसभा में बड़ी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन ।

Spread the love

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित वेदीखाल में आयोजित भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के साथ ही गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखण्ड बीरोंखाल स्थित वेदीखाल में भाजपा के “जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को अपना समर्थन देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। वेदीखाल पंहुचने पर श्री महाराज का व्यापार संघ ने भी जोरदार स्वागत किया।

“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” में सैंधार ,भरोली व फरसाडी न्याय पंचायत के 40 से अधिक ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सतपाल महाराज के नेतृत्व में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

“जन आशीर्वाद कार्यक्रम” को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता, कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि जनता सच व झूठ के अंतर को समझती है। भाजपा सरकार विकास के लिए कटिबद्ध है। केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है इसलिए मोदी जी के नेतृत्व विकास की गंगा प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में बह रही है। उन्होने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उत्तराखंड में पलायन एक बड़ी समस्या है इसको रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

और पढ़े  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा: न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे भागवत

श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन, होमस्टे व धार्मिक पर्यटन से हम आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। इससे निश्चित रूप से पलायन भी रूकेगा। इससे पूर्व उन्होंने विधायक निधी से निर्मित चोरखिडा ग्राम सभा मोटर मोटर मार्ग का उद्घाटन किया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में महाविधालय को सांइस वर्ग की मान्यता दिलाने पर क्षेत्रीय जनता व महाविद्यालय के छात्रों ने सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।

उन्होने कहा कि साइंस की पढ़ाई के लिए छात्रों को अब शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि महाविद्यालय के लिए कन्या छात्रावास की घोषणा हो चुकी है व महाविद्यालय के चारों ओर तारबाड़ के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुयश रावत, वेदीखाल बाजार समिति के अध्यक्ष दिनेश रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, देवेन्द्र बिष्ट, ओमपाल बिष्ट, दर्शन सिंह रिंगोडा, विनोद बौड़ाई, यशवंत सिंह, सुरेन्द्र बिष्ट, शुभम रावत, संचालन वीरपाल बिष्ट व यशपाल गोरला ने किया।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *