मध्यप्रदेश : वीर सपूत वरुण सिंह (VarunSingh) निकले अपने अंतिम सफर पर ,सेना के वाहन के पीछे चल रहे सभी भोपालवासियों ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि और विदाई ।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह अंतिम सफर के लिए भोपाल के बैरागढ़ विश्राम घाट पहुंच गए हैं। फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव देह को सेना के 3-ईएमई सेंटर के मिलिट्री हॉस्पिटल से बैरागढ़ में यथाशक्ति विश्राम घाट पहुंच गई है। पूरे रास्ते में लोगों ने भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर सिंह के नारे लगाए।
गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की पार्थिव देह भोपाल पहुंची थी। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी। जब उन्हें उनके घर ले जाया जा रहा था तो ट्रक के पीछे-पीछे शिवराज सिंह चौहान भी काफी देर तक पैदल ही चले। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी थे। इस अवसर पर कई सैन्य अफसर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट करने की घोषणा भी की थी। तमिलनाडु के कुन्नूर में 8 दिसंबर को CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया था। वरुण 7 दिन से बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि मैं भारत माता के सच्चे सपूत शौर्य के प्रतीक वीर योद्धा वरुण सिंह जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। वे अद्भुत और अद्वितीय योद्धा थे। उन्होंने पहले भी मौत को मात दी थी। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। वह परिवार पूरे देश का, पूरे प्रदेश का परिवार है। हर भारतवासी उस परिवार के साथ खड़ा है। हमारे वीर योद्धा को न केवल सम्मान के साथ विदा किया जाएगा, बल्कि  उनकी स्मृति बनाए रखने के लिए परिवार से चर्चा कर संस्था का नाम और प्रतिमा लगाने पर विचार-विमर्श करेंगे। उनकी जो भी भावनाएं होंगी, उनका ध्यान रखते हुए हम कदम उठाएंगे। अमर शहीद को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भी परिजनों को भेट करेंगे।

और पढ़े  सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…