आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा: न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ‘यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस’ के तहत होगा। कार्यक्रम मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया जाएगा।

न्यूयॉर्क के मेयर ने भागवत के दौरे पर क्या कहा?
कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मैं अपने शहर के इतिहास में पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के रूप में भी यहां खड़ा हूं। मेरी मां के परिवार के सभी लोग अभी भी भारत में हैं।
उन्होंने कहा, मेरे परिवार ने मुझे भारत की जो तस्वीर बताई और जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ, वह एक बहुलतावादी समाज की थी। वह एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की तस्वीर थी। ऐसा गणराज्य जो भारत से जुड़े हर व्यक्ति को अपना मानता था।
ममदानी ने कहा कि किसी भी देश के लोगों को बाहर रखने वाली सोच वाले आंदोलन का बढ़ना उनके लिए बेहद परेशान करने वाला है। इसलिए मैं खुद को इस सोच के गहरे विरोध में पाता हूं। सिर्फ एक भारतीय-अमेरिकी के तौर पर नहीं। बल्कि ऐसे शहर के मेयर के तौर पर भी, जो हर व्यक्ति को अपना मानने में गहरा विश्वास रखता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह शहर हर व्यक्ति को समान रूप से अपना मानता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसका रंग क्या है। उसका समुदाय क्या है। उसका धर्म क्या है। उसकी आस्था क्या है। वह व्यक्ति कहीं से भी आया हो।

जब ममदानी से पूछा गया कि क्या आरएसएस की रैली को रद्द कर देना चाहिए, तो उन्होंने कहा, मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता। लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है या नहीं।

और पढ़े  किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…