मध्य प्रदेश : छात्र को मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास लेना पडा भारी, बैटरी में लगी आग चेहरा बुरी तरह झुलसा..

मोबाइल से ऑनलाइन क्लास मजबूरी है, पर चार्जिंग पर लगे होने पर लंबे समय तक इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। सतना में कक्षा-8 का छात्र मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। छात्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे सतना के जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां से उसे जबलपुर रैफर किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के नागौर तहसील के चदकुइया गांव की है। 15 वर्षीय रामप्रकाश पिता भानुप्रसाद भदौरिया एक निजी स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। गुरुवार दोपहर को वह स्कूल की ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इस दौरान मोबाइल भी चार्ज पर था। इसी समय मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सतना जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत इतनी गंभीर थी कि बाद में उसे जबलपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं।
भानुप्रसाद ने बताया कि उनका बेटा रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करता है। गुरुवार दोपहर को भी वह घर में ही पढ़ाई कर रहा था। तभी तेज धमाके की आवाज आई। परिवार के सभी लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े तो वह अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। नागौद से सतना और फिर जबलपुर रैफर किया गया है। नाक और मुंह पूरी तरह से क्षत-विक्षत है।

और पढ़े  जामिया विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला: 24 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं, दिसंबर की सेमेस्टर परीक्षा भी ऑनलाइन
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…