9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

क अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की तारीख तय की है। इन लोगों पर अमेरिका के खिलाफ सबसे बड़े आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। ट्रायल 5 जून, 2028 को शुरू होना है। यह तारीख अभियोजन पक्ष द्वारा मांगी गई जनवरी 2027 की शुरुआत से 18 महीने बाद की है।

अमेरिका सेना लंबे समय से खालिद मोहम्मद को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रही
एयर फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल माइकल ए. शरामा ने अपने फैसले में लिखा कि ट्रायल से पहले के विवादों को सुलझाने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है, जिसमें इस बात पर असहमति भी शामिल है कि ट्रायल में कौन से सबूत पेश किए जा सकते हैं। अमेरिकी सेना और लगातार कई सरकारों ने दो दशकों से ज्यादा समय तक 9/11 हमले की साजिश रचने वाले खालिद शेख मोहम्मद को सजा दिलाने के लिए संघर्ष किया है।

सबसे खूंखार आतंकी हमले का मास्टरमाइंड
खालिद शेख मोहम्मद पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन में हाईजैक किए गए विमानों को टकराने की साजिश रचने और उसे निर्देशित करने का आरोप है। हाईजैक किए गए विमानों में से एक पेंसिल्वेनिया के एक खेत में जा गिरा था। उन पर तीन कथित साथियों – वलीद बिन अताश, अली अब्दुल अजीज अली और मुस्तफा अल-हवसावी के साथ ट्रायल चल रहा है। वे फिलहाल क्यूबा के ग्वांतानामो बे में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर रखे गए आखिरी कैदियों में से हैं।
पिछले साल एक संघीय अपीलीय कोर्ट ने उस समझौते को खारिज कर दिया था, जिसके तहत मोहम्मद को अल-कायदा के 2001 के हमलों के लिए मौत की सजा से बचाते हुए अपना अपराध स्वीकार करने की अनुमति मिलती। उस समझौते में मोहम्मद और उसके दो सह-आरोपियों के लिए बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा का प्रावधान था। लेकिन दो साल तक समझौते पर बातचीत के बाद, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।
और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…