चम्पावत : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत देवीधुरा में भव्य स्वागत, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Spread the love

चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा के देवीधुरा में मुख्य मंत्री उत्तराखंड पुष्कर धामी ने 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लोगो की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए देवीधुरा स्थित मॉ वाराही धाम में लगने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले का संचालन राज्य सरकार द्वारा किए जाने की घोषणा की। देवीधुरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल रू. 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया एवं मुख्यमंत्री द्वारा लोहाघाट विधानसभा हेतु 3969.90 लाख की घोषणा की। देवीधुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथम विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा पहुंचने पर पौधारोपण किया गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा 2155.74 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। महाविद्यालय देवीधुरा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आखिरी में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हो रहा है पर हम आगे भी देवीधुरा क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हमारी सरकार रात दिन काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने नव निर्मित राजकीय आदर्श महाविघालय देवीधूरा के भवन का लोकार्पण करते हुए एवं स्थानीय लोगों के मांग की स्वीकार करते हुए बीएससी, बीकॉम, कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। लोहाघाट नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने, लोहाघाट पीजी कालेज में स्नातकोत्तर स्तर पर समाज शास्त्र व इतिहास विषय सृजित करने आदि की घोषणा की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी आशाओं एवं आकांशाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरा प्रयास करेगी। महाविद्यालय के भवन लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के कक्षा-कक्षों आदि का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की बेहतर गुणवत्ता के लिए निर्माण निगम के प्रयासों को सराहा।
मुख्यमंत्री के साथ मौजूद कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने महाविद्यालय देवीधुरा के उद्घाटन को अद्भुत बताया उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है देवीधुरा की जनता को एक मॉडल कॉलेज मिल रहा है। लोहाघाट विधायक पूरन फर्त्याल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोहाघाट विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

और पढ़े  रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू

मुख्यमंत्री द्वारा 05 योजनाओं लोकार्पण किया
1- भारत सरकार द्वारा पोषित ’रूसा’ परियोजना के अंतर्गत आदर्श महाविद्यालय (मॉडल कॉलेज) के भवनों ( प्रशासनिक भवन शैक्षणिक भवन विज्ञान प्रयोगशाला कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय ) का निर्माण कार्य जिसकी लागत कुल 1047.28 लाख है ।
2- नाबार्ड 26 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पार्टी में शाल टांण मोटर मार्ग से माँ शिलादेवी मंदिर तक सड़क मार्ग का सुधारीकरण कार्य जिसकी लागत कुल 173.05 लाख है।
3- राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत तिमलागुंठ पीपलढिंग मोटर मार्ग का पुनःर्निर्माण व सुधारी करण कार्य जिसकी लागत कुल 191.08 लाख है।
4- राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखंड पाटी में काठगोदाम खुटानी लोहाघाट पंचेश्वर मोटर मार्ग से ग्राम सभा गहतोडा में झाड़सिरतोली तक मोटर मार्ग का निर्माण जिसकी कुल लागत 185.65 लाख है ।
5 -खैसकांड़े सोलर पंपिंग पेयजल योजना जिसकी कुल लागत 104.24 लाख है।

मुख्यमंत्री द्वारा 04 योजनाओं शिलान्यास किया
1- राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत पाटी छत्तरदयार गुम मोटर मार्ग के चै. 0.750 से 3.000 तक मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधारीकरण का कार्य जिसकी कुल लागत 114.87 लाख है ।
2- राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी में छिनकाछीना सिमलखेत मोटर मार्ग के जालछीना से ग्राम कनीजा के गहतवाड़ तक मोटर मार्ग का निर्माण ( द्वितीय चरण स्टेज-1) जिसकी कुल लागत 99.47 है ।
3- राज्य योजना के अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत टाक बैंड से कुंडीमाहरा मोटर मार्ग चै० 0.000 से 2.200 तक पुनः निर्माण व सुधारीकरण का कार्य जिसकी कुल लागत 111.52 है।
4 – राज्य योजना के अंतर्गत लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला – नसखौला होते हुए पोखरीबोरा मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य जिसकी कुल लागत ₹128.58 है।

और पढ़े  यूकेएसएसएससी- कृषि या डेयरी में डिग्री वालों के लिए नौकरी, 1.42 लाख तक सैलरी पाने का मौका, आज से आवेदन शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *