उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 18 नए संक्रमित, 1 मरीज की मौत..

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 54 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 342 पहुंच गई है, जबकि रविवार को प्रदेश में 380 सक्रिय मामले थे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 18417 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत, पौड़ी और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, बागेश्वर में तीन, चमोली, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व देहरादून में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342606 हो गई है। इनमें से 328844 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7371 लोगों की जान जा चुकी है.

और पढ़े  उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…