नैनीताल : नग्न अवस्था में होटल के कमरे मिला नोएडा की महिला का शव साथी फरार..

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित एक होटल के कमरे से महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के साथी पर्यटकों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला के साथ कमरे में ठहरा युवक मौके से फरार है। जिसके चलते पुलिस इसे हत्या मान रही है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को होरिजन होम्स नोएडा एक्सटेंशन निवासी दीक्षा मिश्रा, ऋषभ के साथ व स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ नैनीताल घूमने आए थे। वह 13 अगस्त को रामनगर के एक रिसोर्ट में ठहरे हुए थे। जिसके बाद वह 14 अगस्त को नैनीताल आ गए।
नैनीताल आकर उन्होंने एक होटल में दो कमरे ले लिए। 15 अगस्त को दीक्षा के जन्मदिन के मौके पर चारों ने पार्टी की।  जिसके बाद एक कमरे में दीक्षा मिश्रा ऋषभ के साथ व दूसरे कमरे में स्वेता शर्मा, अलमास उलहक के साथ सोने चले गए।
पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया
इधर, सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे स्वेता ने होटल के दूसरे कमरे में दीक्षा को बेसुध देखा तो वह घबरा गई। इस दौरान दीक्षा के साथ कमरे में ठहरा युवक ऋषभ होटल से फरार हो गया था। जिसके बाद आनन-फानन में दीक्षा व अलमास उलहक ने कोतवाली जाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद कोतवाल अशोक कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे

फिलहाल, पुलिस मृतक महिला के दो साथियों से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को देने के बाद एसपी क्राइम देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल से संबंधित की आईडी, एंट्री रजिस्टर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। साथ ही महिला के परिजनों को सूचना दे दी है ।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…