चम्पावत / उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र में लाखों रुपए की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने चंपावत क्षेत्रों में लगभग 4275.48 लाख रुपए की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांधी मैदान नगरपालिका टनकपुर में 14 योजनाओं जिनकी लागत कुल रुपया 3851.98 लाख का लोकार्पण एवं 03 योजनाओं जिनकी लागत कुल रुपया 423.50 लाख का शिलान्यास किया।
लगभग 160 से अधिक जन समस्याओ का पंजीकरण हुआ, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मा0 मुख्यमंत्री जी ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान व निस्तारण इन तीन बिंदुओं पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य जिस स्तर का हो उसका निस्तारण उसी स्तर पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि बेवजह शिकायतें उच्च स्तर पर आएगी तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाना चाहते हैं ताकि अंतरास्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड प्रदेश को ख्याति प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में निरन्तर प्रदेश का चहुमुँखी हो रहा है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- लालच के आगे हार गई इंसानियत: छोटे बच्चे के साथ ज्यादा भीख मिलती है, इसलिए कर लिया 7 महीने के बच्चे को किडनैप
  • Related Posts

    देहरादून- चुनावी पिच पर छोटी टीम को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश प्रभारी कर सकती हैं पीसीसी की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटी टीम को बड़ी जिम्मेदारी देगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से नई कार्यकारिणी के लिए भेजी गई नामों की सूची के…


    Spread the love

    देहरादून- जंगल की आग की हो चुकीं 575 घटनाएं, वन महकमा 30 तक देखेगा हालात, फिर फायर सीजन पर लेगा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveवन महकमे का फायर सीजन पुरानी व्यवस्था के तहत 15 जून को पूरा हो जाता है पर वनाग्नि के दृष्टिगत 30 जून के बाद हालात को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *