उत्तराखंड /नरेन्द्रनगर : मसूरी पुलिस गोलीकांड में शहीद हुई बेलमती चौहान को दी श्रद्धांजलि ।

उत्तराखंड आंदोलन में 2 सितंबर 1994 को मसूरी पुलिस गोलीकांड में शहीद हुई *बेलमती चौहान* को उनके नाम से पोखरी स्थित *बेलमती चौहान महाविद्यालय पोखरी* में
आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ सहित क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट वीरेंद्र रावत
*ऐंकर* गजा क्षेत्र की खलूण गांव निवासी बेलमती चौहान उत्तराखंड आंदोलन के दौरान,2 सितम्बर- वर्ष 1994 को मसूरी पुलिस गोलीकांड में आज ही के दिन शहीद हो गई थी,
प्रथक उत्तराखंड आंदोलन के लिए शहीद हुई बेलमती चौहान के नाम से पोखरी में राजकीय महाविद्यालय स्थापित है, महाविद्यालय में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पृथक राज्य के आंदोलन के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया,
गजा चौराहे पर उनकी मूर्ति स्थापित है, यहां पर भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई,
इस मौके पर नरेंद्र बिजल्वाण, डा०वंदना, डा० विवेकानंद डॉ राम भरोसे, कुंवर सिंह चौहान, दिनेश उनियाल आदि थे,

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…