नैनीताल : अधिवक्ता पर लगा धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, व्हाटसअप ग्रुप में की आपत्तिजनक टिप्पणी ।

जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर बार के ही एक अधिवक्ता पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बार अध्यक्ष नीरज साह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सुयाल ने दी तहरीर में कहा कि बार के ही एक सदस्य ने अपने मोबाइल नंबर से बार एसोसिएशन के व्हाटसअप ग्रुप में श्रीकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे हिंदू समाज और अधिवक्ताओं की भावनाएं आहत हुईं हैं और टिप्पणी में महिलाओं का भी अपमान किया गया है। उन्होंने अधिवक्ता पर देवी-देवताओं का अपमान करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  हरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…