उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 33 नए केस मिले, 15 मरीज हुए ठीक .

बीते 24 घंटे में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 383 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 365 सक्रिय मरीज थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 19427 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और चंपावत में तीन -तीन, बागेश्वर, देहरादून और हरिद्वार में चार-चार, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, पौड़ी व उत्तरकाशी में छह-छह संक्रमित मरीज मिले हैं।

और पढ़े  हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के बीच फिर पहुंची सीबीआई की टीम, कोतवाली से जुटाई जानकारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…