चक्रवाती यास : 24 घंटे में गंभीर चक्रवाती तूफान यास में , मछुआरों को अलर्ट जारी किया गया।

Spread the love

तूफान ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास से निपटने के लिए सरकार और सेना पूरी तरह तैयार है। एक तरफ गृहमंत्रालय इस पर नजर बनाए हुए है तो वहीं  नौसेना के चार जंगी जहाजों और हेलिकॉप्टरों, जबकि वायुसेना के 11 मालवाहक विमानों और चीता, चेतक व एमआई-17 जैसे 25 हेलिकॉप्टरों की तैनाती की गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाला यास 26 मई की शाम को 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटों से तटकरा सकता है। इससे बंगाल तथा उत्तर ओडिशा के तटीय जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।

वहीं बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की वजह से उठने वाला तूफान यास को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में साइक्लोन यास  बदल सकता है। 

चक्रवात को लेकर गृह मंत्री शाह की बैठक
यास तूफान को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं । बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के कुछ सीनियर अधिकारी भी शामिल हैं।


Spread the love
और पढ़े  कोविड-19 - फिर आ रही महामारी?, दक्षिणी राज्यों में कोरोना का बढ़ता खतरा, अस्पतालों ने तैयार किए इमरजेंसी बेड
  • Related Posts

    असम- बाढ़ का कहर: 622 गांव पानी में डूबे, 75 लोगों की गई जान, खतरनाक हालात पर हिमंता सरकार का बड़ा एलान

    Spread the love

    Spread the loveअसम में बाढ़ का कहर जारी है। अब इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। बाढ़ के कारण असम में पिछले 24 घंटों में सात…


    Spread the love

    2026 सावन: कल से शुरू होगा सावन, जानें 4 या 5 कितने होंगे सोमवार

    Spread the love

    Spread the loveशिव भक्तों का प्रिय महीना सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू हो रहा है, जिसकी धूम अगस्त के अंत तक बनी रहेगी। इस पूरी अवधि में महादेव की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *