कोविड-19 – फिर आ रही महामारी?, दक्षिणी राज्यों में कोरोना का बढ़ता खतरा, अस्पतालों ने तैयार किए इमरजेंसी बेड

Spread the love

साल 2020-23 के कोरोना के दौर की डरावनी यादें शायद ही कोई भूल पाया होगा। कोरोना की आई तीन लहरों के दौरान अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें, ऑक्सीजन की कमी, मास्क और सेनिटाइजर हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए थे। हालांकि इसके बाद हालात काफी सामान्य हो गए और हम सभी मानने लगे थे कि अब खतरा टल गया है।

 

हालांकि कोरोना वायरस एक बार फिर से दस्तक देता दिख रहा है। पिछले करीब एक महीने से देश के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, केरल, आंध्र-प्रदेश और तेलंगाना से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की खबरें सामने आती रही हैं।

हाल के रिपोर्ट्स में देश के दक्षिणी राज्यों विशेषकर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी भले ही महामारी के दौर जैसी नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे नजरअंदाज करने की गलती न करने की सलाह दे रहे हैं। राज्य सरकारों ने निगरानी बढ़ा दी है, अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा गया है और संदिग्ध मामलों की टेस्टिंग की जा रही है।

अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि इस बार बढ़ते मामलों के लिए मुख्यरूप से ओमिक्रॉन के RF.5 सब-वेरिएंट को कारण माना जा रहा है।

आइए जान लेते हैं कि देश में फिलहाल कैसे हालात है?

 

 

आंध्र प्रदेश में संक्रमण के करीब 50 मामले 

आंध्र प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि की खबरें सामने आती रही हैं।

  • एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार (25 जुलाई) को राज्य में कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए। इसके साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
  • राज्य में अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।
  • फिलहाल, 24 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 16 मरीज मेडिकल देख-रेख में घर पर ठीक हो रहे हैं।
  • अब तक, पांच लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
और पढ़े  अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस- आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जानें इतिहास..

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे ज्यादा 11 मामले दर्ज किए गए हैं। गुंटूर में नौ मामले दर्ज किए गए, इसके बाद कडप्पा में आठ, विशाखापत्तनम में पांच, एनटीआर में तीन और काकीनाडा, एलुरु और बापटला में दो-दो मामले सामने आए।

 

तेलंगाना में भी अलर्ट

तेलंगाना में भी कोरोना के मामलों को लेकर अलर्ट किया जा रहा है।

तेलंगाना के पब्लिक हेल्थ और परिवार कल्याण निदेशक डॉ. बी. रविंदर नायक ने शुक्रवार को बताया था कि कोविड-19 के मामलों में अभी जो बढ़ोतरी दिख रही है, वह हल्की है और पिछले साल इसी समय देखे गए ट्रेंड जैसी ही है। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।
  • ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहां भीड़-भाड़ ज्यादा हो।
  • संक्रमण से बचाव के ये उपाय सांस की अन्य बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार हो सकते हैं, क्योंकि इस समय मौसमी इन्फ्लूएंजा के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
  • हम केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार निगरानी बनाए हुए हैं।

 

अस्पतालों को किया गया है अलर्ट

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभावित शहरों में अस्पतालों में अलर्ट किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी अस्पताल टेस्टिंग और इलाज की सुविधा देने के लिए तैयार हैं। अस्पतालों में खास कोविड-19 बेड तैयार रखे गए हैं। सेकेंडरी-लेवल के अस्पतालों से भी आइसोलेशन बेड अलग रखने के लिए कहा गया है।

और पढ़े  मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। मंत्रालय ने इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी), इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर), क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेजवेल्लोर और अन्य विशेषज्ञ एजेंसियों के आकलन का हवाला दिया है।

 

 

कोरोना से बचाव के उपाय करें

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में कुछ मरीजों में ओमिक्रॉन RF.5 सब-वेरिएंट की पहचान हुई है। यह ओमिक्रॉन परिवार का ही एक सब-वेरिएंट है। हालांकि डब्ल्यूएचओ ने इसे ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित’ नहीं किया है। इसका मतलब है कि अभी तक ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि यह पहले के वेरिएंट की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी या मृत्यु का कारण बन रहा है।

  • विशेषज्ञों का कहना है कि  कोविड से बचाव के लिए वही उपाय आज भी सबसे प्रभावी माने जाते हैं जो महामारी के दौरान अपनाए गए थे।
  • बीमार होने पर घर पर आराम करें, दूसरों के संपर्क में आने से बचें।
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।
  • हाथों को साबुन से धोना या अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का इस्तेमाल संक्रमण के जोखिम को कम करता है।
  • यदि किसी परिवार में बुजुर्ग या गंभीर बीमारी से पीड़ित सदस्य हैं तो उनके आसपास अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love