Scam: ‘पांच रुपये का पुराना ट्रैक्टर वाला नोट दो, 1 करोड़ लो’, लालच में आकर युवक ने गंवाए 1.2 लाख

फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर एयरपोर्ट फीस, कस्टम, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर 1.02 लाख रुपये ठग लिए।

मंगवाईं थी पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीर
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-आठ निवासी सुनील कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने संबंधी एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज बायर कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उनके पास मौजूद पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीरें मंगवाईं।

 

फीस के नाम पर ठगे रुपये
पीड़ित के अनुसार तस्वीरें भेजने के बाद आरोपियों ने नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की। इस पर विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि भुगतान से पहले एयरपोर्ट फीस, सिक्योरिटी फीस, कस्टम फीस, सेल टैक्स और जीएसटी सहित अन्य औपचारिक शुल्क जमा कराने होंगे। आरोपियों ने भरोसा दिया कि सभी शुल्क जमा होते ही पूरी राशि खाते में भेज दी जाएगी।

 

 

कई किश्तों में जमा कराए 1,02,267 रुपये 
शिकायत के अनुसार 14 जुलाई से 21 जुलाई के बीच पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कई किश्तों में कुल 1,02,267 रुपये जमा करा दिए। रकम जमा होने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बहाने बनाते रहे। तब सुनील कुमार जैन को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

और पढ़े  यूक्रेन: सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, कई घायल, हुआ भारी नुकसान
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…