ओलंपिक 2021 : खेल के महाकुंभ’ पर मंडराया कोरोना महामारी का खतरा, टोक्यो में आज 1832 नए संक्रमित

Spread the love

टोक्यो में आपातकाल के बावजूद भी कोरोना के मामलों में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। ‘खेलों के महाकुंभ’ शुरू होने से दो दिन पहले इस मेजबान शहर में बुधवार को कोरोना वायरस के 1832 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले छह महीने (16 जनवरी के बाद) में सबसे ज्यादा हैं। बता दें कि टोक्यो में फिलहाल आपातकाल लागू है जो 22 अगस्त तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी शुरू होने के बाद यह इस शहर का चौथा आपातकाल है। टोक्यो क्षेत्र के सभी खेल स्थलों पर प्रशंसकों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जापान मेडिकल एसोसिएशन’ के अध्यक्ष तोशियो नाकागावा का मानना है कि ओलंपिक का आयोजन नहीं होने की स्थिति में भी मामले बढ़ते। विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र के लोगों में टीकाकरण की कमी के कारण वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जापान में लगभग 23 फीसदी लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हुआ है लेकिन टीके की आपूर्ति में कमी के कारण यह अभियान प्रभावित हुआ है। बता दें कि जापान में अब तक कोरोना संक्रमण के 8.48 लाख मामले आ चुके हैं और 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है- प्रधानमंत्री
जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने मंगलवार को अधिकारियों से कहा था कि दुनिया को दिखाना है कि जापान ओलंपिक खेलों की सुरक्षित मेजबानी कर सकता है। कोरोना महामारी के बीच घोषित आपातकाल की स्थिति में हजारों खिलाड़ी, अधिकारी, स्टाफ और मीडियाकर्मी जापान पहुंच रहे हैं। सुगा ने यहां एक पांच सितारा होटल में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों के साथ बैठक में कहा, ‘दुनिया बड़ी समस्याओं से घिरी है, ऐसे में हमें ओलंपिक की सफल मेजबानी करनी है। उन्होंने कहा, जापान को यह दुनिया को दिखाना है, हम जापान के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।’
खेलों को रद्द करना कभी विकल्प नहीं था- बाक
वहीं, आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक को दो सप्ताह पहले टोक्यो पहुंचने के बाद से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खेल शांति, एकजुटता और सद्भाव का संदेश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि खेलों को रद्द करना कभी विकल्प नहीं था। आईओसी अध्यक्ष ने मेजबानों की प्रशंसा करते हुए कहा, दुनिया भर में अरबों लोग ओलंपिक खेलों का अनुसरण करेंगे और उनकी सराहना करेंगे।

और पढ़े  बंगाल में बाढ़ राहत के नाम पर करोड़ों का घोटाला'- TMC पर भड़के शाह, बोले- सत्ता में आने पर करेंगे वसूल

Spread the love
  • Related Posts

    Gas Booking: बुकिंग करने के कितने दिन में मिल रहा है गैस सिलिंडर? जानें सरकार का जवाब

    Spread the love

    Spread the loveएलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत सरकार साफ कर चुकी है कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।…


    Spread the love

    पचपदरा रिफाइनरी- पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, कल करने वाले थे PM मोदी उद्घाटन

    Spread the love

    Spread the love राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *