उत्तराखंड / चमोली : भारत-चीन की सीमा बाड़ाहोती में दिखी चीनी सैनिको की चहल कदमी, राज्य सरकार ने किया खुफिया एजेंसियों को अलर्ट

उत्तराखंड के चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती क्षेत्र में चीनी सैनिकों की गतिविधियां देखी गई हैं। स्थानीय लोगों के हवाले से बताया जा रहा है कि बाड़ाहोती क्षेत्र में 40 से अधिक सैनिक पहुंचे थे, जबकि घोड़े में सवार कुछ सैनिक होतीगाड़ तक पहुंचे। कुछ देर वे यहां रुके। वहीं, चीन के सैनिकों की गतिविधियों की खबर लगते ही प्रदेश सरकार ने अपनी खुफिया एजेंसियों को चौकस कर दिया है। सीमा क्षेत्र में पड़ोसी देश की गतिविधियों को देखते हुए खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। चीन की ओर से इससे पहले भी कई बार बाड़ाहोती क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों के हवाले से  दावा किया गया है कि 15-16 जुलाई को बाड़ाहोती क्षेत्र में चीनी सैनिकों को देखा गया था। कुछ सैनिक घोड़े में सवार होकर होतीगाड तक पहुंच गए थे। वे कुछ देर यहां रुकने के बाद वापस लौट गए।

भारत की ओर से चीन सीमा क्षेत्र में सड़कों का विस्तार युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जबकि मौसम साफ होने के दौरान चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार हवाई निरीक्षण भी किया जा रहा है।
पहले भी आ चुकी हैं नियंत्रण रेखा के अंदर तीन बार घुसपैठ की खबरें
अपर मुख्य सचिव गृह आनंद बर्द्धन के मुताबिक, उन्हें भी ऐसी जानकारी मिली है। इस संबंध में खुफिया एजेंसियों को इस बारे में बता दिया गया है। उन्हें चौकस किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: 19 शिक्षकों को मिलेगा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड के बाड़ाहोती में वास्तविक नियंत्रण रेखा में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों की घुसपैठ की खबरें पहले भी आ चुकी है। वर्ष 2018 में ऐसी खबरें आई थीं कि छह अगस्त, 14 और 15 अगस्त को आईटीबीपी की चौकी के पास चीनी सैनिक दिखाई दिए। भारतीय सीमा में  घुस आए चीनी सैनिकों को आईटीबीपी के जवानों के कड़े विरोध के चलते कदम पीछे खींचने पड़े थे।

एक बार फिर बाड़ाहोती में चीन सैनिकों की हरकत की खबरें आई हैं। इस बारे में राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह आनंद बर्द्धन ने कहा कि उनके पास इस संबंध अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं है। लेकिन ऐसी खबरें उनके पास भी आई हैं। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को बता दिया गया है।

  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…