देहरादून : युवती ने लगाया रेप का आरोप, मांगे 10 लाख रुपए

युवती की तहरीर पर मंगेतर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने सगाई के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी की तारीख पास आई तो 10 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी युवती का आरोप है कि 16 जनवरी 2020 को उसकी सगाई राहुल मेहरा पुत्र मुकेश मेहरा निवासी सुमननगर धर्मपुर के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। राहुल क्रास रोड के पास एक दंत चिकित्सक के पास रिसेप्शन पर नौकरी करता है। एक दिन राहुल ने उसे क्लीनिक पर बुलाया। वहां से सभी लोगों के चले जाने के बाद उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद कई बार अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान जल्द शादी करने का झांसा देता रहा।

इस बीच शादी की बात चलाने पर राहुल के परिवार के लोगों ने 10 लाख रुपये दहेज मांगना शुरू कर दिया। परिजनों ने इतना दहेज देने में असर्मथता जताई तो राहुल और उसके घरवाले ऊंची पहुंच की धमकी देकर रिश्ते से इनकार कर दिया।

एसओ नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी राहुल, उसके पिता मुकेश, माता सरोज, बड़े भाई विशाल और उसकी पत्नी प्रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

और पढ़े  उत्तरकाशी: ओडन में फंसे पर्वतारोहियों ने बर्फ दबाकर बनाया अस्थायी हेलीपैड, रेस्क्यू के लिए पहुंचा हेलिकॉप्टर
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…