नैनीताल / रामनगर : धार्मिक स्थल में हुडदंग करते हुए दो व्यक्ति गिरफ्तार ऑपरेशन मर्यादा के तहत की गई कार्यवाही

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं पर्यटक स्थलों में गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे *”ऑपरेशन मर्यादा”* के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया के दिशा-निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवम प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में आज दिनांक 21.07.2021 को उप निरीक्षक मनोज नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया रामनगर द्वारा दो व्यक्तियों को गर्जिया मंदिर परिसर मे शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया।
जिन्हें धारा 151 सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है उक्त दोनो व्यक्तियों को समयानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
*हुडदंग करने वाले व्यक्तियों के नाम पता*
1.राजेश कुमार, निवासी संजय कॉलोनी बाजपुर उधमसिंगर
2. गौरव सिंह, निवासी संजय नगर बाजपुर उधम सिंह नगर

अभियान *”ऑपरेशन मर्यादा”* के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों मैं सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी |

और पढ़े  देहरादून: एक-दो नवंबर को राष्ट्रपति का दौरा, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा, व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…