वेनेजुएला में भूकंप से तबाही,इमारतें जमींदोज, एयरपोर्ट बंद, राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की

वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिम में और कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई। पहले झटके के कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

वेनेजुएला के गृह मंत्री ने क्या बताया?

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए। काराकास के अल्तामीरा इलाके में घरों और इमारतों के ढहने जैसी ‘चिंताजनक स्थितियां’ सामने आई हैं।

  • काबेलो ने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल खुले स्थानों पर ही रहें, क्योंकि भूकंप के बाद झटकों (आफ्टरशॉक) आने की आशंका है और इससे पहले से क्षतिग्रस्त ढांचों को और नुकसान पहुंच सकता है।
  • उन्होंने संकेत दिया कि भूकंप में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। काबेलो ने वाहन चालकों से कहा कि वे एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने के लिए सड़कें खाली रखें।
  • सरकारी टेलीविजन पर काबेलो ने कहा, हम समझते हैं कि कुछ लोग घबराए हुए हो सकते हैं। लेकिन हम तय प्रोटोकॉल के तहत राहत और बचाव अभियान सक्रिय कर रहे हैं, ताकि सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
  • उन्होंने कहा, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई घायल या प्रभावित न हुआ हो।
और पढ़े  एफबीआई के हजारों कर्मियों का निजी डाटा चोरी: एजेंटों की सुरक्षा पर भी मंडराया खतरा
  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…