ईरान की चेतावनी- होर्मुज में नए जलमार्ग से दूर रहें जहाज, वरना करेंगे कार्रवाई

ईरान की चेतावनी- होर्मुज में नए जलमार्ग से दूर रहें जहाज, वरना करेंगे कार्रवाई

ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले नए जलमार्ग को खारिज कर दिया है और इसका उपयोग करने वाले जहाजों को चेतावनी दी है। ईरानी नौसेना ने कहा कि कुछ अधिकारियों ने तेहरान को सूचित किए बिना और बिना समन्वय के यह नया मार्ग बनाया है। ईरान ने कहा कि सिर्फ ईरान द्वारा तय किया गया मार्ग ही अधिकृत है और जो जहाज इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेबनान में इस्राइली सैनिक की मौत

इस्राइली सेना ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में सैन्य अभियान के दौरान उनके एक सैनिक की मौत हो गई है। मृतक सैनिक की पहचान 32 वर्षीय मेजर बासेल सुएद के रूप में हुई है।

ईरान में स्कूल पर किसने मिसाइल हमला किया, स्पष्ट नहीं: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक स्कूल पर हुए मिसाइल हमले में अमेरिका की भूमिका पर सवाल पर कहा कि उस समय पूरे इलाके में मिसाइलें चल रही थीं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसका था। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में 73 लड़के, 47 लड़कियां, 26 शिक्षक और कई अन्य लोग मारे गए थे। ट्रंप ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि यह अमेरिकी मिसाइल थी।

West Asia LIVE: ईरान की चेतावनी- होर्मुज में नए जलमार्ग से दूर रहें जहाज, वरना करेंगे कार्रवाई

अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत के दौरान खाड़ी देशों के हितों की रक्षा का वादा किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन अपने खाड़ी सहयोगियों के हितों को सुरक्षित रखेगा। यह बातचीत पश्चिम एशिया में संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर ईरान के साथ की जा रही है। रुबियो इस समय क्षेत्र के दौरे पर हैं, ताकि खाड़ी देशों को भरोसा दिलाया जा सके।

और पढ़े  यूएन महासभा: जयशंकर की कनाडा, मेक्सिको और वेनेजुएला के विदेश मंत्रियों से मुलाकात, ऊर्जा और एआई पर हुई चर्चा

युद्ध के दौरान तेहरान ने इन खाड़ी देशों को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे तेल और गैस की आपूर्ति भी रुक गई थी। ईरान ने युद्ध के बाद और अधिक आत्मविश्वास दिखाया है। उसने कहा है कि वह इस अहम जलमार्ग पर अपना नियंत्रण नहीं छोड़ेगा। ईरान ने अमेरिका के साथ हुए शुरुआती समझौते को अमेरिका की हार तक कहा है।

कुवैत सिटी की यात्रा के दौरान मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश इस पूरे मुद्दे पर एक ही विचार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और खाड़ी देश ईरान के साथ स्थायी समाधान को लेकर एक ही दिशा में काम करेंगे।

  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…