वेनेजुएला में भीषण भूकंप से काराकास में कई इमारतें जमींदोज, भारी जान-माल के नुकसान की आशंका

Spread the love

वेनेजुएला में बुधवार शाम एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईं और लोगों के बीच दहशत फैल गई।

7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था। इसका केंद्र देश के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिम में और कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई। पहले झटके के कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।

प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी
भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया।

इमारतों से बाहर निकले लोग
काराकास में भूकंप के तेज झटकों से इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद लोग तुरंत बाहर निकल आए। कई लोग सड़कों पर खड़े होकर क्षतिग्रस्त इमारतों को देखते रहे। कुछ जगहों पर पूरी दीवारें गिर गईं, जिससे सड़क से ही घरों और दफ्तरों के भीतर रखा फर्नीचर दिखाई देने लगा। राजधानी के दो इलाकों में धूल के बड़े गुबार भी उठते देखे गए। ये ऐसे इलाके हैं, जहां आमतौर पर रेस्तरां और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों में काफी चहल-पहल रहती है।

वेनेजुएला के गृह मंत्री ने क्या बताया?

    • वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने कहा कि भूकंप के झटके कई राज्यों में महसूस किए गए। काराकास के अल्तामीरा इलाके में घरों और इमारतों के ढहने जैसी ‘चिंताजनक स्थितियां’ सामने आई हैं।
  • काबेलो ने लोगों से अपील की कि वे फिलहाल खुले स्थानों पर ही रहें, क्योंकि भूकंप के बाद झटकों (आफ्टरशॉक) आने की आशंका है और इससे पहले से क्षतिग्रस्त ढांचों को और नुकसान पहुंच सकता है।
  • उन्होंने संकेत दिया कि भूकंप में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। काबेलो ने वाहन चालकों से कहा कि वे एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने के लिए सड़कें खाली रखें।
  • सरकारी टेलीविजन पर काबेलो ने कहा, हम समझते हैं कि कुछ लोग घबराए हुए हो सकते हैं। लेकिन हम तय प्रोटोकॉल के तहत राहत और बचाव अभियान सक्रिय कर रहे हैं, ताकि सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
  • उन्होंने कहा, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। एक-दूसरे से संपर्क करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई घायल या प्रभावित न हुआ हो।
और पढ़े  ऋषिकेश: शिक्षिका सृष्टि कंडारी की मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार, शादी को हुए थे महज 8 महीने

Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love