Modi Cabinet-: मानसून सत्र तक टल सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, फिलहाल दो-तिहाई बहुमत जुटाने पर निगाह

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की संभावना है। माना जा रहा  कि इसके लिए सरकार मानसून सत्र खत्म होने तक इंतजार करेगी। फिलहाल सरकार की निगाहें संविधान संशोधन विधेयक के लिए दो तिहाई बहुमत जुटाने और तृणमूल कांग्रेस समेत कुछ दलों में हुई टूट के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने पर है। गौरतलब है कि मंगलवार को पीजे कुरियन के मंत्री पद से इस्तीफे व प्रधानमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात के कारण विस्तार की अटकलों को बल मिला था।

सूत्र के मुताबिक  अभी सरकार का सारा ध्यान जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र पर है। इस सत्र में सरकार की कोशिश महिला आरक्षण व परिसीमन के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत जुटाने पर है। इसके लिए सरकार ऐसे गैरकांग्रेसी दलों के लगातार संपर्क में है, जिन्होंने बजट सत्र में संविधान संशोधन बिल का विरोध किया था। सूत्र ने बताया कि इस क्रम में तृणमूल, शिवसेना यूबीटी, आप के संसदीय दल में टूट से सरकार को बल मिला है। वाईएसआरसी, बीआरएस और द्रमुक जैसे दलों से भी सहयोग के लिए बातचीत जारी है।

संगठन की नई टीम पर अंतिम मंथन बाकी
मंत्रिमंडल विस्तार में भले ही देरी संभव है, मगर भाजपा की केंद्रीय टीम जुलाई के पहले सप्ताह तक घोषित हो सकती है। इस संदर्भ में कई दौर की माथापच्ची के बाद एक सूची तैयार की गई है। इस सूची पर अंतिम मंथन के बाद नई टीम घोषित कर दी जाएगी।
पीएम मोदी ने मंत्रालयों के बीच तालमेल पर दिया जोर, नीट-यूजी के सफल आयोजन की तारीफ की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया और नीट-यूजी के दोबारा सफल आयोजन के लिए किए गए समन्वित प्रयासों को सराहा। मोदी ने कहा, मंत्रालयों के बीच बिना किसी रुकावट व तालमेल के साथ काम करना ही किसी भी चुनौती से निपटने की गारंटी है। पश्चिम एशिया संकट के दौरान भी, पीएम ने अलग-अलग मंत्रालयों के बीच तालमेल के महत्व पर जोर दिया था।
और पढ़े  मार्केट अपडेट: शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा तो निफ्टी 22500 के पार, जानिए पूरा हाल
  • Related Posts

    दिल्ली में कल भी प्रदर्शन करेगी CJP, सीजेपी का एलान- हम सरकार से नहीं डरेंगे, आंदोलन रहेगा जारी,सीईसी के इस्तीफे की मांग दोहराई

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली…

    दिल्ली CJP प्रदर्शन: आम लोगों के लिए राहत भरी खबर, खुल गए राजधानी के कई रास्ते, ट्रैफिक सामान्य

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आज के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा बंद किए गए और डायवर्ट किए गए कई प्रमुख…