एक सप्ताह भी टिक नहीं पाई सड़क ग्रामीणों में रोष, सरकारी पैसे की हो रही बंदरबांट!

Spread the love

मोटाहल्दू। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 से लिंक करने वाली सड़कों में इन दिनों डामरीकरण का कार्य चल रहा है। बीते 1 सप्ताह पूर्व लालकुंआ तहसील के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मोतीनगर चौराहे से पदमपुर देवलिया व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों को लिंक करने वाले मार्ग में डामरीकरण का कार्य हुआ था, जोकि 1 सप्ताह भी टिक नहीं सका।

विदित हो कि सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, क्षेत्र के समाजसेवी सचिन जोशी ने विभागीय कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सड़क में गुणवत्ता के आधार पर कार्य नहीं किया गया है, इस वजह से सड़क मात्र 1 सप्ताह के भीतर ही उखड़ गई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से दूरभाष में बात की लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं मिल पाया इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार की निर्माण सामग्री से सड़क का निर्माण किया जा रहा है इससे साफ नजर आता है कि किस प्रकार सरकारी पैसे की बंदरबांट की जा रही है अगर कोई जिम्मेदार व्यक्ति इस निर्माण की सही तरीके से जिम्मेदारी लेता तो सड़क जस की तस रहती। अब देखना यह होगा कि क्या इन सड़कों में उपयोग की गई निर्माण सामग्री की जांच होती है या सड़क में गड्ढे बढ़ते जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *