भारत में कुछ हद तक राहत-कोरोना से मरने वालों के आंकड़े हुए कम, 24 घंटे में 1644 की गई जान, 60750 नए संक्रमित मिले.

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते से देश में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 60,750 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1,644 की जान गई। देश में एक्टिव केस घटकर 7,60,019 रह गए हैं। यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में  60,753 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,98,23,546 पहुंच गई। वहीं इस अवधि में 1,645 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में 3,85,137 हो गई है। राहत की बात ये है कि कई दिनों बाद आज कोविड से मरने वालों की दैनिक संख्या दो हजार से कम है, जबकि इससे पहले दो हजार से अधिक बनी हुई थी।

और पढ़े  उत्तराखंड: अब हरिद्वार में भी होगी मखाने की खेती, 120 बीघा में पायलट प्रोजेक्ट, 40% अनुदान
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…