ऋषिकेश में बने 500 कोविड बेड का शुभारंभ करेंगे आज मुख्यमंत्री रावत

Spread the love

डीआरडीओ की ओर से आईडीपीएल मैदान में बने पांच सौ बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बुधवार को करेंगे। इस कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी निमंत्रण भेजा गया है

वहीं बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में 30 आईसीयू बेड का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया। इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री  डॉ. धन सिंह रावत अस्पताल में मौजूद रहे। आईसीयू की लागत 9 करोड़ 50 लाख 47 हजार रुपये हैl

मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आईडीपीएल परिसर में डीआरडीओ की ओर से बनाया गया कोविड-19 अस्पताल बहुत कम समय में बनकर तैयार हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए डीआरडीओ के अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की। कहा बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *