उत्तराखंड : किसानो के आंदोलन को छह महीने पूरे, नतीजा 0️⃣ किसानों ने मनाया काला दिवस.

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के छह महीने पूरा होने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से नाराज उत्तराखंड के किसानों ने आज बुधवार को काला दिवस मनाकर विराध जताया। राज्य में राजधानी देहरादून, ऊधमसिंह नगर जिले और ऋषिकेश में किसानों ने अपना विरोध दर्ज कराया।

देहरादून  में डीएम कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाजपुर में शहीद भगत सिंह चौक पर किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर काला दिवस मनाया।

डोईवाला के बुल्ला वाला मारखम ग्रांट में किसानों द्वारा काला दिवस दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री और बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया और किसानों ने साफ किया कि जब तक तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं होंगे, आंदोलन खत्म नहीं होगा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

नए कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनिवार्य खरीद के लिए कानून बनाने आदि की मांग को लेकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पिछले छह महीने से किसान आंदोलनरत हैं।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…