ऋषिकेश :- निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते वक्त दूसरी मंजिल से मजदूर की गिरकर मौत।

Spread the love

कोतवाली क्षेत्र के भरत विहार में निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मजदूर लेंटर की शटरिंग को खोल रहा था। एम्स चौकी पुलिस ने मृतक के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हरिद्वार ऋषिकेश मार्ग के पास भरत विहार में एक दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को मजदूर दूसरी मंजिल का लेंटर खोल रहे थे। इसी दौरान लेंटर की शटरिंग खोलते हुए एक मजदूर अचानक जमीन पर गिर गया। आनन-फानन ठेकेदार मजदूर को एम्स ऋषिकेश लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।एम्स चौकी इंचार्ज शिवराम ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश (35) निवासी काले की ढाल,  हरिद्वार रोड, ऋषिकेश, जिला देहरादून के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को शव सौंपा जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- यमुनोत्री धाम पहुंचे पंकज मोदी, पूजा-अर्चना कर किए मां यमुना के दर्शन
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *