ऋषिकेश : चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अभी तक हुई 700 बसों की बुकिंग।।

Spread the love

इस साल चारधाम यात्रा के किराए में होगी 12 से 15 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद भी देश के कोने कोने से हजारों श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर जाने के लिए तकरीबन 700 बसों की अग्रिम बुकिंग ऋषिकेश से करवा दी है। बसों की लगातार हो रही बुकिंग को देखते हुए यात्रा कराने वाले परिवहन व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए है। वहीं यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की जेब पर इस बार चार धाम का किराया अधिक बोझ डालेगा। दरअसल, 2019 के बाद परिवहन व्यवसायियों ने अब चारधाम यात्रा के लिए 12% से 15% किराए में वृद्धि कर दी है। परिवहन व्यवसायियों का तर्क है कि पिछले तीन सालों में डीजल के दाम करीब 20 से 25 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं।

वी.ओ : बता दें हर वर्ष चारधाम यात्रा का संचालन 9 परिवहन कंपनियों की सहमति से संयुक्त रोटेशन व्यवस्था के तहत किया जाता है, लेकिन इस बार संयुक्त रोटेशन व्यवस्था का गठन नहीं होगा। यात्रा संचालित करने वाली सभी परिवहन कंपनियां इस बार सेल्फ बुकिंग लेकर यात्रा कराने के मूड में दिखाई दे रही हैं। रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन नहीं हुआ तो हर वर्ष यात्रा के शुभारंभ अवसर पर होने वाला भव्य कार्यक्रम भी शायद इस बार नहीं होगा। बता दें कि चार धाम यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ज्यादातर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी दिखाने के लिए ऋषिकेश पहुंचते रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुनाव आयोग का आया है नोटिस तो विसंगति के अनुसार सही दस्तावेज ले जाएं, आसानी से होगा निपटारा
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *