सारथी फाउंडेशन समिति की ओर से
किया गया रंगोत्सव 2022 होली समारोह का आयोजन।।

सहयोग फाउंडेशन समिति की ओर से
रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल नवाबी रोड में रंगोत्सव 2022 होली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हलद्वानी विधायक *सुमित हृदयेश*,जिला पंचायत अध्यक्ष *बेला तोलिया*,भाजपा जिला अध्यक्ष *प्रदीप बिष्ट*,पूर्व दर्जा मंत्री *रेनू अधिकारी*,आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथि हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश,जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया,शोएब अहमद,रेनू अधिकारी,प्रदीप बिष्ट,प्रकाश हरबोला, डी के पंत,दिनेश आर्य,हरीश पांडे,भुवन जोशी,संतोष कबड्डवाल,शांति भट्ट,अमिता लोहनी,रेनू सरन आदि को बैच लगाकर गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।साथ ही द्वारा प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए।
होली समारोह में जज फार्म ग्रुप द्वारा सिद्धि करो महाराज होलिन के दिन आज……,भागा रे भगा नंदलाला राधा ने रंग डाला…,गीता जोशी ग्रुप ने कहां जाओगे बांके बिहारी, और प्रेमा जोशी ग्रुप ने मैं जहां पर खड़ी थी वही खड़ी रह गई की प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया।
सारथी परिवार द्वारा सभी के ऊपर पुस्प बरसा कर फूलों की होली की।
सारथी परिवार से सुमित्रा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें आपसी भाई चारा दिखाता है और जिस तरह यह सभी रंगों से मिल कर बना होता है उसी तरह सभी धर्म के लोगों को भी यह जोड़ता है।

अपने संबोधन में सारथी परिवार से नवीन पंत ने कहा कि सारथी परिवार हमेशा सामाजिक ताने बाने को जोड़ने का कार्य करता है आज सारथी परिवार की यह पहली होली है जिसे सभी लोगों ने भाग इसी तरह से इसे भव्य बनाया जायेगा।
आज के कार्यक्रम में सारथी परिवार से ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मदन मोहन जोशी,दीप्ति चुफाल,आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून- पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…