उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : आने वाले 1 हफ्ते में 20 विधायकों का टिकट काट सकती है भाजपा, घोषित होगी उम्मीदवारों की लिस्ट ।।

Spread the love

उत्तर प्रदेश की तरह पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी भाजपा बड़ी संख्या में नए उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। विधानसभा चुनाव समितियों के माध्यम से वर्तमान विधायकों का मूल्यांकन कराया जा रहा है और क्षेत्र की जनता से उनके बारे में राय ली जा रही है। जिन विधायकों का कामकाज संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, पार्टी उन सभी विधायकों के टिकट काटने की तैयारी कर रही है। विधानसभा चुनाव समितियां 14 जनवरी तक पार्टी को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगी। इसके बाद राज्य की विधानसभा चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि भाजपा वर्तमान 57 विधायकों में से लगभग 20 विधायकों का टिकट काट सकती है। मंत्रियों के टिकट बरकरार रह सकता है। 21 जनवरी तक सभी उम्मीदवारों के नाम सामने आ जाने का अनुमान है।उत्तराखंड भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी इस बार विधायकों की छवि पर विशेष ध्यान दे रही है। बेहद साफ-स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। जिन विधायकों के प्रति उनके क्षेत्र की जनता में असतोष है, उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। सत्ताविरोधी रुझान को कम करने के लिए पार्टी ज्यादा से ज्यादा नए और युवा उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इस खबर से पहाड़ी राज्य की सियासत में नया तूफान खड़ा हो गया है। राज्य में चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को एक साथ सभी 70 सीटों के लिए मतदान डाले जाएंगे।

और पढ़े  हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *